{"_id":"5bae7da4867a5570ea218207","slug":"153816206618-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के आदेश को किया जाए बहाल: तूफानी सरोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट के आदेश को किया जाए बहाल: तूफानी सरोज
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरकोनी। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले को तुरंत बहाल करना चाहिए। जो एससी एसटी ओबीसी के लोगों की जो पदोन्नति की गई थी उसको तुरंत बहाल किया जाय । ओबीसी के नौकरियों में काफी जगह खाली है। ओबीसी का बैकलॉग तुरंत भरा जाए और ओबीसी को नौकरियों में नियमानुसार आरक्षण प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि सबका विकास सबका साथ का नारा देकर भाजपा सरकार सत्तासीन हुई। लेकिन इस सरकार में केवल अपना विकास किया है। सरकार के कारनामें से पूरी जनता परेशान हैं। गुंडागर्दी लूटमार और बलात्कार से जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। सरकार को चाहिए कि जो वादा चुनाव के दौरान किया था उसे पूरा करें। लेकिन सरकार ने किया हुआ एक भी वादा पूरा नहीं किया। बल्कि सपा सरकार में जो काम हुआ था। उसी का दुबारा उदघाटन करके श्रेय लेने का काम कर रही हैं। इस मौके पर मिंटू यादव ,अजय त्रिपाठी ,कामता प्रसाद ,हाजी अलाउद्दीन ,चंद्र मदन मिश्रा,संजय यादव आदि उपस्थित रहे।