{"_id":"5bae7d91867a557fa900324d","slug":"15381620472018-29-52-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं 18-29-52","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं 18-29-52
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र के मनिहा गोविंदपुर और सरसौडा गांव में चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। शौचालय योजना, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, उज्ज्वला योजना, विद्युतीकरण योजना, स्वास्थ्य योजना, स्वास्थ्य बीमा आदि योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा की किसी भी योजना का लाभ सही लोगों को मिलेगा तभी विकास होगा। अगर किसी कर्मचारी द्वारा कोई योजना देने के लिए पैसे की मांग की जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत पर सचिव को भी फटकार लगाई। साथ ही गांव में विद्युतीकरण योजना के तहत नए पांच बिजली के ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही। इस मौके पर डा. रमेश चन्द्र, डा. ओपी यादव, सुरेन्द्र राजभर, विजय दुबे, सप्पू दुबे, रणजीत सिंह, गुड्डू सिंह, जंगबहादुर सिंह, साहबराज सिंह, अजित सोनकर आदि मौजूद रहे।