फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रीआरडी परेड के लिए छह छात्रों का हुआ चयन

प्रीआरडी परेड के लिए छह छात्रों का हुआ चयन

Fri, 28 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रीआरडी परेड के लिए छह छात्रों का हुआ चयन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छह छात्रों का चयन दिल्ली में होने वाले प्रीआरडी परेड के लिए चयन हुआ है। छात्रों की प्रैक्टिस झारखंड के रांची में तीन अक्तूबर से शुरू होगा। चयन प्रक्रिया गुरुवार को कराई गई।
विज्ञापन

दिल्ली में होने वाले आगामी गणतंत्र दिवस प्रीआरडी परेड के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों का चयन किया। चयन प्रक्रिया में सौ से अधिक कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्रों को विभिन्न टारगेट प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। छात्रों ने ऊंचाई परेड, दौड़, गीत, गायन, नृत्य, भाषण विषयों पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। जिसमें धीरज यादव, दीपक मौर्य, सत्यम चतुर्वेदी, ममता चौबे, प्रतिक्षा यादव, रोशनी जयसवाल का चयन किया गया। जबकि प्रतीक्षा सूची में मो तालिन, प्रिया गुप्ता, अनिल यादव, रिया दुबे, सुप्रिया सिंह, जया प्रजापति रखी गई हैं। यदि चयनित छात्रों में से कोई परेड में नहीं शामिल होगा तो उसके स्थान पर प्रतीक्षा सूची के छात्रों को शामिल कर लिया जाएगा। चयन प्रक्रिया समन्वयक डा. राकेश कुमार यादव के देखरेख में हुआ। उन्होंने बताया कि चयनित छात्र तीन से 12 अक्तूबर के बीच झारखंड के रांची के निफ्ट में प्रैक्टिस करेंगे। इसके बाद गणतंत्र दिवस की परेड में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। निर्णायक मंडल में यूथ आफिसर यमुना प्रसाद, डा. अनामिका मिश्रा, डॉ अजय विक्रम सिंह, विनय कुमार वर्मा, सीबी सिंह रहे। इस अवसर पर डा. रविकांत सिंह, डा. संतोष पांडेय, डा. अवधेश मौर्य, डा. राजश्री सिंह, डा. शालिनी सिंह, डा. पूनम सिंह, रघुनंदन ,धीर सिंह, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed