{"_id":"5bad27f5867a5501332a69f8","slug":"15380745915-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम बहुजन दल ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम बहुजन दल ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत। तहसील मुख्यालय पर कांशीराम बहुजन दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया। एसडीएम कार्यालय के सामने दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपचंद राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दीपचंद राम ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों व बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरा तरह से ध्वस्त हो चुकी है। वक्ताओं ने कहा कि सीलिंग एक्ट लागू करते हुए गरीब परिवारों में भूमि का बंटवारा किया जाए, सरकारी नौकरियों में आरक्षण का प्रतिनिधित्व जनसंख्या के आधार करते हुए उसको 85 प्रतिशत किया जाए, संसद में भी बहुजन समाज की 85 प्रतिशत जनसंख्या की भागीदारी हो, इसके अलावा पुरानी पेंशन की बहाली की भी मांग की। सभा के बाद तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त को ज्ञापन सौंपा दिया। वक्ताओं में राश विजय दत्त मौर्य, रामाशीष राम, विजय प्रताप, विनोद विश्वकर्मा, जितेंद्र निषाद, छोटे लाल एडवोकेट, रामआसरे, मल्लू, पवन मंडल, उमानाथ, धनराज, ओमप्रकाश, राकेश कुमार आदि ने संबोधित किया।