{"_id":"5babd39e867a557ffe03fc64","slug":"153798746510-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला जौनपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला जौनपुर
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय (जौनपुर)। सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस पाठशाला में पुलिस अधीक्षक दिनेशपाल सिंह ने छात्रों से कहा कि जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है। बिना अनुशासन के कोई आगे नहीं बढ़ सकता। समय पर उठना, सोना, जागना, पढ़ना, बड़े का आदर करना भी अनुशासन की श्रेणी में आता है। इसी से अधिकांश समस्याएं हल होंगी
उन्होंने छात्रों को पुलिस का इतिहास बताते हुए कहा कि पुलिस की आवश्यकता समाज में हमेशा रही है। उन्होंने छात्रों को पुलिस संगठन में चौकी से लेकर कप्तान तक पुलिस विभाग की पूरी संरचना बताया। कहा कि समाज में दो तरह के लोग होते हैं। एक कानून का पालन करने वाले और सत्य का साथ देने वाले दूसरे कानून तोड़ने वाले और असत्य का साथ देने वाले। पुलिस पहले पक्ष के साथ हमेशा खड़ी रहती है। एसपी ने विस्तार से यातायात, महिला अपराध, साइबर क्राइम, पुलिस कानून, प्राथमिकी दर्ज कराने के तौर तरीके और समाज में पुलिस की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी ने मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पूर्व उन्होंने शहीद चन्द्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्काउट और एनसीसी कैडेटों ने एसपी को सलामी दी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं बुकें देकर स्वागत किया। संचालन डॉक्टर कमलेन्द्र त्रिपाठी ने किया
यहां माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, महामंत्री रमाशंकर पाठक, डॉ. ईश्वरलाल यादव, डॉ. मनोज वत्स, वसुदेव तपेश्वरी कालेज की प्रिंसिपल सुनीता मिश्रा, आदर्श भारती महाविद्यालय के प्राचार्य विनय सिंह एनसीसी अधिकारी राजेश यादव, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार मिश्र, रेखा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण संजय राय ने कहा कि मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। लक्ष्य बना कर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने यूपी डायल 100 नंबर की उपयोगिता एवं उसके कार्यों की जानकारी दिया। सीओ सिटी नृपेंद्र कुमार ने साइबर क्राइम ने बारे में बताते हुए कहा कि सोशल साइट्स पर सुरक्षा फीचर के साथ अपनी फोटो लगाएं ताकि दूसरा व्यक्ति उसका दुरुपयोग न कर सके। आपत्तिजनक पोस्ट को कभी शेयर न करें। अनजान काल के उत्तर में व्यक्तिगत डिटेल फोन पर कदापि साझा न करें। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस भी समाज का अभिन्न अंग है। कानून अपने हाथ में न लें घटना की एफआईआर दर्ज कराएं। महिला थाना प्रभारी तारावती यादव ने महिला अपराधों के बारे में जानकारी दिया।1090 और 181 हेल्प लाइन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्य प्रणाली के बारे में बताते हुए छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। टीएसआई विजय प्रताप सिंह ने यातायात संबंधी छात्रों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाइक चलाने के दौरान हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। वाहनों को ओवरटेक न करें, हमेशा अपने साइड में चलें। ऐसा कर हादसे से बचा जा सकता है।
पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह ने कहा कि आजकल कई घटना समाज में झूठे मैसेज और अफवाह फैलने के कारण होती है। समाज के बुद्धिजीवियों का दायित्व होता है कि वो ऐसी अफवाहों को रोकें। छात्रों, गुरुजनों और क्षेत्र के विशिष्ट लोगों को नेट से जिले के सभी थानों में जोड़कर डिजिटल वालेंटियर बनाए जाएंगे, जिनकी संख्या तकरीबन 500 की होगी। ये समाज में फैल रही भ्रामक बातों का सोशल मीडिया पर प्रतिकार करेंगे। कहा कि कानून व्यवस्था के पालन करने में जनता का सहयोग जरूरी है। कोई घटना होने पर यदि किसी स्थान पर पुलिस मित्र पहले से वहां मौजूद है तो स्थिति संभालने में आसानी होती है। जनता पुलिस मित्र की बात को आसानी से मान जाती है।