{"_id":"5babd318867a557f53455760","slug":"153798733110-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों से लिए जा रहे गैर शैक्षणिक कार्य के विरोध में शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. अभिषेक सिंह व मंत्री डा. सभाजीत यादव के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा से मिलकर समस्या का पत्रक सौंपा। शिक्षकों से लिए जा रहे गैर शैक्षणिक कार्य पर नाराजगी जताई। पत्रक में शिक्षकों ने कहा कि ब्लाक के समस्त प्रधानाध्यापकों की ड्यूटी रविवार के दिन भी लगा दी जा रही है। जिसका न तो कोई पत्र दिया गया है न कोई आदेश। न्यायालय का आदेश है कि शिक्षकों से तीन कार्य ही लिया जाए जिसमें चुनाव कराना, आपदा राहत कार्य, दस वर्षीय जनगणना शामिल है। इसके अलावा कोई कार्य न लिया जाय लेकिन प्रशासन दबाव बनाकर अध्यापकों का शोषण कर रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ इसका विरोध करता है। पत्रक में कहा कि यदि कार्य लिया भी जाए तो उसके बदले में अर्जित अवकाश प्रदान किया जाए। इसके लिए अनावश्यक प्रशासनिक दबाब न बनाया जाए। अन्यथा की स्थिति समस्त शिक्षक आंदोलन करने का बाध्य होंगे। पत्रक देने वालों में मुख्य रूप से दिनेश सिंह, दिलीप कुमार, सुधाकर सिंह, अशोक कुमार, पवन कुमार, उमाशंकर यादव, रामसकल, प्रमोद कुमार, डा. रत्नेश सिंह, रामयश, धनंजय मिश्रा, अखिलेश चंद्र मिश्र, नीतू सिंह, ऊषा सिंह, नेम चंद, धन बहादुर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन