{"_id":"5babd274867a557ff5670e1b","slug":"15379871633-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति को लेकर डीएम से मिला नौजवान छात्र संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति को लेकर डीएम से मिला नौजवान छात्र संगठन
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल छात्रवृत्ति की समस्या को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष शिवम सिंह गौड़ा ने कहा कि पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है जिसके चलते उनके पठन-पाठन में रूकावट पैदा हो रही है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार इसे संज्ञान में ले। साथ ही छात्रवृत्ति का बजट भी बढ़ाए, ताकि गरीब छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने में समस्या न उत्पन्न हो। जिला प्रवक्ता शशांक मिश्र ने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का शासन को कोई हक नहीं है। इस अवसर पर सर्वेश तिवारी, ऋषिकेश विश्वकर्मा, ओम सिंह, विशाल जायसवाल, रवि प्रजापति, शिवम मिश्रा, विशाल यादव, शशि विश्वकर्मा, शिवम यादव, सचिन शर्मा, नितिन शुक्ला, सत्यम यादव आदि उपस्थित रहे।