{"_id":"5babd254867a557f373dc11e","slug":"153798713511-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत बने डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष व रियाजुल उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत बने डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष व रियाजुल उपाध्यक्ष
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का द्वि-वार्षिक अधिवेशन संपन्न
जौनपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का द्वि-वार्षिक अधिवेशन बुधवार को संघ भवन डिप्लोमा इंजीनियरिंग लोक निर्माण विभाग में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी उप महासचिव पूर्वी क्षेत्र इंजीनियर पीके राय तथा सहायक चुनाव अधिकारी सीबी सिंह संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं इंजीनियर जीएन दुबे की देख रेख में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। भरत सिंह अध्यक्ष, रियाजुल मौर्य उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार पालीवाल सचिव, संतोष कुमार मौर्य संगठन सचिव, एसके यादव वित्त सचिव, राजेश कुमार सिंह प्रचार सचिव चुने गए। कार्यक्रम में पीके राय, सीवी सिंह, बेचन मिश्र, संजीव मौर्य, जीएन दुबे, विजय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, केडी यादव, लालमणि सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। 8 अक्तूबर को लखनऊ रैली को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की। इस मौके पर केके त्रिपाठी, अजय कुमार, एके यादव आदि मौजूद रहे। चुनाव अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। संचालन केडी यादव ने किया।