{"_id":"5babd164867a55239a792bf6","slug":"15379868954-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपायरी दवा से गर्भपात होने पर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपायरी दवा से गर्भपात होने पर अस्पताल में हंगामा
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करने वालों को समझाती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। नर्सिंग होम के मेडिकल स्टोर से मिली एक्सपायर्ड दवा से प्रसूता को गर्भपात का आरोप लगाते हुए बुधवार की दोपहर परिजनों ने निजी चिकित्सालय में जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नगर के पश्चिमी कौड़िया पक्का पोखरा मोहल्ला स्थित एक निजी नर्सिंग होम पर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची वहां पर परिजनों ने नर्सिंग होम के चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी धर्मेंद्र पांडेय की पत्नी सीमा (30) के गर्भवती थी। उसके स्वास्थ्य की देखभाल व दवाएं नगर के पक्का पोखरा स्थित एक निजी नर्सिंग होम से चल रहा था। करीब एक पखवारे पूर्व नर्सिंग होम के चिकित्सक से परामर्श लेकर सीमा दवाएं लेकर घर गई थी। बुधवार की तड़के उसकी तबीयत बिगड़ी और रक्तस्राव होने लगा। घर वाले उसे उपचार के लिए लेकर नर्सिंग होम पहुंचे तो चिकित्सक ने बताया कि उसका गर्भपात हो गया है। उसको उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान परिजन एक पखवारे पूर्व चिकित्सक के परामर्श से ली गई दवा नर्सिंग होम में स्थित मेडिकल स्टोर पर वापस करने गया तो इस वापसी के दौरान अचानक परिजन की नजर एक दवा की एक्सपायरी डेट पर गई। उसके बाद उन्होेंने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि एक्सपायर्ड दवा के सेवन की वजह से ही गर्भपात हुआ है। हंगामा सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां पर परिजनों ने पुलिस को चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।