फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   28 की बंदी को लेकर जगह- जगह व्यापारियों ने तय की रणनीति

28 की बंदी को लेकर जगह- जगह व्यापारियों ने तय की रणनीति

Thu, 27 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
28 की बंदी को लेकर जगह- जगह व्यापारियों ने तय की रणनीति
जौनपुर। आल इंडिया ट्रेडर्स के 28 सितंबर को भारत बंद का समर्थन सफल कराने को लेकर जगह-जगह व्यापारियों ने बैठक कर रणनीति तय की है। उन्होंने कहा कि बंदी पूर्णरूप से सफल होगी। इसमें सभी का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

जलालपुर: क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में व्यापार मंडल की आहूत बैठक में खुदरा व्यापारियों की समस्याओं व व्यापार पूर्व वर्षों की तुलना के निरन्तर कम होने के कारण, जीएसटी, एफडीआई, मंडी शुल्क, सैम्पलिंग, आयकर व ऑनलाइन ट्रेडिंग के कारण आ रही समस्याओं के निदान पर चर्चा हुई। इसमें कहा गया कि देश भर के प्रमुख व्यापारी नेताओं के विचार-विमर्श उपरांत कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने 28 सितंबर को भारत बंद का एलान किया है। इसी क्रम में त्रिलोचन बाजार भी पूर्णतया बंद रहेगा। इस मौके पर त्रिलोचन महादेव व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा समेत समस्त पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे। संचालन व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी चंदन सेठ ने किया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर: नगर उद्योग व्यापार मंडल की लल्लन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू के निर्देश पर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 28 सितंबर को गौराबादशाहपुर बंद रखने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन करते हुए महामंत्री मुहम्मद इकराम अंसारी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के निदान को लेकर कोई ठोस कदम सरकार नहीं उठा रही है। ऐसे में कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर गौराबादशाहपुर भी बंद रखा जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जफराबाद: व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाकान्त गिरि ने कहा है कि खुदरा व्यापारियों की समस्याओं व व्यापार पूर्व वर्षों की तुलना के निरन्तर कम होने के कारण, जीएसटी, एफडीआई, मंडी शुल्क, सैम्पलिंग, आयकर व आनलाइन ट्रेडिंग के कारण आ रही समस्याओं के निदान के लिए देश भर के व्यापारिक संगठनों ने सरकार को समय-समय पर ज्ञापन, धरना प्रदर्शन कर मांग करते रहे है। और सरकार द्वारा हर रोज व्यापारियों हेतु नया नियम निकाल कर कहीं ना कहीं व्यापारियों का किसी न किसी बहाने से शोषण किया जा रहा है। हम व्यापारियों द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि जफराबाद में बंदी की जा रही है।
बदलापुर: तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय सेठ की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। धनंजय सेठ ने कहा कि उत्तर प्रदेश उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर 28 सितंबर को सभी व्यापारी अपनी दुकान बंद रखेंगे। इस मौके पर सभी व्यापारी मौजूद रहे। संरक्षक देवी प्रसाद मोदनवाल ने सभी व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
शाहगंज: जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू के आह्वान पर आगामी 28 सितंबर को जनपद में पूर्णत: बंदी रहेगी। प्रदेश व्यापी हड़ताल के बाबत तहसील उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शाहगंज के व्यापारियों की बैठक लोहा मंडी स्थित स्थानीय कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने किया। वहीं संचालन महामंत्री श्यामजी गुप्ता ने किया।

देश भर के प्रमुख व्यापारी नेताओं के विचार-विमर्श उपरांत कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने जहां 28 सितम्बर शुक्रवार को भारत बंद का एलान किया है। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश बंद का निर्णय लिया है। इस दौरान कोषाध्यक्ष सुशील सिंह, गुलाम साबिर, सुनील बरनवाल, कमलेश अग्रहरि, जयप्रकाश अग्रहरि, समीर मोदनवाल, शानू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed