{"_id":"5ba146c0867a557ff265e3e9","slug":"153729604620-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान व सचिव को शीघ्र शौचालय पूरा करने का निर्देश.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान व सचिव को शीघ्र शौचालय पूरा करने का निर्देश.
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मंगलवार को डोभी ब्लाक के दो गावों में शौचालय निर्माण की जांच की। इस दौरान दोनों गावों में शौचालय बनवाने में देरी होने पर नाराजगी जताया। साथ ही प्रधान व सचिव को शीघ्र शौचालय का निर्माण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी अरविंद बंगारी मलप्पा ने देवलासपुर ग्राम पंचायत में बन रहे शौचालयों की जांच की। इस दौरान 93 शौचालय में 36 शौचालय पूर्ण पाए गए। शेष शौचालय आधा अधूरा बना हुआ मिला। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए ग्राम प्रधान विमला देवी व सेकेट्री पन्ना लाल को लक्ष्य के अनुसार शीघ्र शौचालय बनवाने का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम का काफिला भीमपुर ग्राम पंचायत पहुंचा। जिसमें निरीक्षण के दौरान 389 शौचालय में से 349 शौचालय बने पाए गए। जबकि 40 शौचालय का निर्माण नहीं होना पाया गया। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही प्रधान अरविंद सिंह व सेकेट्री विजय दिवेदी को तत्काल शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीपीआरओ रमाशंकर पांडेय,प्रभारी बीडीओ ओंकार सिंह, उप जिलाधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।