{"_id":"5b9ff972867a55013f17ce2f","slug":"153721072015-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को फल बांट मनाया पीएम का जन्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को फल बांट मनाया पीएम का जन्म दिन
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाती और जनजाति आयोग की सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की महामंत्री अनीता सिद्धार्थ ने सोमवार को जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया। साथ ही स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना से प्रभावित होकर अभी तक मैने अपने निजी चिकित्सालय में सैकड़ो की संख्या में महिला मरीजों का न सिर्फ नि:शुल्क इलाज करवाया। बल्कि समय -समय पर आर्थिक सहायता भी प्रदान करती हूं। वर्तमान समय मे भी यह कार्य अनवरत जारी है।इसके अतिरिक्त उनके द्वारा चिकित्सालय में आने वाली महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेरे लिए नर सेवा ही नारयण सेवा है। इस अवसर पर सीएमओ डा. रामजी पांडेय, एसके पांडेय,डा. अनिल शर्मा, डा. मोहसिंन रजा, आशुतोष पाठक,संगीता अग्रवाल, शैल शाहू, किरण, प्रीति, बृजेश यादव आदि उपस्थित रहे।