{"_id":"5b9ff8a5867a55013a6c4b8c","slug":"153721051616-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मोहा मन
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जफराबाद। सिरकोनी विकास खंड के हौज गांव स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को आयोजित शहीदी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही सरकारी विभागाें की ओर से स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शहीदी मेले के अवसर पर हौज मरदानपुर के कमलाकांत पब्लिक करियर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। आंचल, नीतू, मुस्कान, तनु, रोशनी, साक्षी चौहान में छोटी-छोटी गैया सहित कई देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। रवीना ,पंकज ,अंजलि, तनुश्री व भूमि ने वीर सपूतों के बलिदान पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। मुस्कान, कुमकुम, अमित, रानी, बिंदु, मुस्कान व सपना ने शराब से हो रही पारिवारिक बरबादी को केंद्र बनाकर प्रस्तुत गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। इससे पहले स्कूली बच्चों के साथ शहीदों के वंशज मुंडा धारी चौहान, चिंताहरण चौहान, तथा ग्राम प्रधान भृगुनाथ सिंह, संतोष सिंह, प्रदुम्न सिंह, प्रमोद बरनवाल, लालजी चौहान, रतन परमार सहित तमाम लोगों ने शहीद स्थल पर बने शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बिरहा कलाकार यशवंत मास्टर व डा. विजय बहादुर के ग्रुप ने भी कई गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम आयोजक रतन सिंह परमार के प्रयास से जिलाधिकारी के आदेश पर शहीदी मेले में समाज कल्याण विभाग की ओर से विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन की जानकारी दी गई। श्रम विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की अध्य्षता भृगुनाथज सिंह चौहान व संचालन रतन सिंह परमार ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता रामहित निषाद ,अरविंद सिंह, दिनेश सिंह चौहान, रामअवतार चौहान, विनोद चौहान ,पवन चौहान, मंगल सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।