{"_id":"5b9ff899867a557ff666b4b2","slug":"15372105032-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण के खिलाफ निकाली गई जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण के खिलाफ निकाली गई जागरुकता रैली
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कुपोषण के खिलाफ रैली निकालकर कुपोषण मुक्त करने के लिए जागरूक किया।
प्राथमिक विद्यालय केवटली के बच्चों के साथ निकाली गई रैली में बताया गया कि कुपोषण से बच्चे का विकास नहीं हो पाता है। ऐसे में केंद्र और प्रदेश सरकार ने कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाया है। इसमें कुपोषण के शिकार बच्चों को चिह्नित कर उन्हें पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। कुपोषण से बचने के लिए समय- समय पर टीका लगवाने के साथ ही बच्चों की उम्र के अनुसार उनके खानपान पर ध्यान देने का आह्वान किया गया। कहा गया कि मां का पहला दूध पिलाने से रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। खाना खाने से पहले और शौच के बाद हाथ को साबुन से धोने, ताजा भोजन करवाने, पुष्टाहार समय- समय पर खिलाने का भी आह्वान किया गया। कहा गया कि इससे कुपोषण को दूर किया जा सकता है। रैली में सुपरवाइजर राजपती, संजू गुप्ता, संगीता यादव,सुनीता देवी, बुधना देवी, मालती देवी, सुमन पाठक, इंदु देवी, पिंकी देवी, अनीता पाठक, सीता देवी, शांति देवी आदि मौजूद रहीं।