{"_id":"5b9ff868867a557ff306d396","slug":"15372104544-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद एवं डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद एवं डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत मुख्य अतिथि सांसद केपी सिंह एवं जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से शुरु होकर अंबेड़कर तिराहा होते हुए वापस कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आकर समाप्त हो गई।
सांसद कृष्ण प्रताप सिंह ने भ्रूंण हत्या रोकने, लिंग जॉच को रोकने, बालिकाओं की शिक्षा, और बाल लिंगानुपात को बढ़ाने, महिलाओं की समानता एवं सशक्तीकरण पर बल देने की बात कहीं।
जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने भी बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य, समानता, और लिंग भेदभाव, के विषय में रैली में आएं हुये प्रतिभागियों को जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत विद्यालयों में बाल मण्डली बनाये जाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा/सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही निर्वाचन नामांकन प्रक्रिया में लोगों को सहयोग करने पर बल दिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने बच्चे/ बच्चियों में भेद मिटाने बच्चियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं पर व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने की अपील किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरूण ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, महिला अधिकारों के बारे में जानकारी दी। साथ में लीगल लिट्रेसी क्लब जौनपुर के समंवित सहयोग से भी पूरे जनपद में संचालित करने पर बल दिया। हस्ताक्षर अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने बेटी बचाओं, बेटी बढ़ाओं पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर किये। इसके उपरान्त कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, लोक गायन, कठपुतली नृत्य, बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, महिला समाख्या की समन्यक रजनी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर मंगलेश दुबे, प्रधानाचार्य जंगबहादुर सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार, पूनम श्रीवास्तव, बाल कल्याण अधिकारी चन्दन राय, केदारनाथ, सन्नो राय, संजय उपाध्याय, ठाकुरवाडी सेवा समिति की डॉ. अंजू सिंह, नीरज शर्मा, डा. कमलेन्द्र त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन महिला समाख्या की सन्नों राय ने किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने आभार व्यक्त किया।