{"_id":"5b9ff6c3867a557ff5670536","slug":"153721003314-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि में स्थापित होगा पं. दीन दयाल उपाध्याय शोध पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि में स्थापित होगा पं. दीन दयाल उपाध्याय शोध पीठ
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ की स्थापना की जाएगी। इसका शुभारंभ 22 सितंबर को संकाय भवन में पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति के अनावरण के साथ मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा करेंगे। इस अवसर पर समसामयिक परिदृश्य में एकात्म मानववाद विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं अरुंधति वशिष्ठ, अनुसंधान पीठ के राष्ट्रीय संयोजक डा. चंद्र प्रकाश सिंह कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे। मीडिया प्रभारी डा. मनोज मिश्र ने बताया कि शिक्षक व विद्यार्थी पोस्टर के माध्यम से अपने शोध का प्रस्तुतीकरण कर सकते है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने शिक्षकों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रो. मानस पांडेय को आयोजन समिति का अध्यक्ष एवं डा. राज कुमार सोनी को संयोजक एवं डा. संतोष कुमार को सह संयोजक बनाया गया है।