फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा शासन में बेलगाम हुई महंगाई और भ्रष्टाचार

भाजपा शासन में बेलगाम हुई महंगाई और भ्रष्टाचार

Mon, 17 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपा शासन में बेलगाम हुई महंगाई और भ्रष्टाचार
सिकरारा। सपा की ओर से चलाए जा रहे लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ साइकिल यात्रा के तहत कार्यकर्ताओं ने अजोशी महावीर धाम से रैली निकाली। सिर पर लाल रंग की टोपी, साइकिल में सपा का झंडा लगाए नारेबाजी करते पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य विक्रम यादव के नेतृत्व में अजोशी धाम से निकलकर बेलगहन, मीठेपार, कुठली, गनापुर, लोरिका, भगीरथपुर, बेलवा, जगन्नाथपुर होते हुए मोकलपुर गांव में आकर सभा में परिवर्तित हो गई। साइकिल यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जातिवाद का जहर घोल रही है। इस सरकार में बेरोजगारी महंगाई बेलगाम हो गयी है। सत्ता के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। छात्रों को संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज जा रहा है। जनता के हितों की अनदेखी कर भाजपाई सिर्फ झूठ बोलने और हिन्दू, मुस्लिम, जाति को जाति से लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। आपसी भाईचारा बिगड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा कार्यकाल में लगातार महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है जो चिंता का विषय है। बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं। जनता को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपा के झूठे वादों की सच्चाई लोग जान गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता से झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को देश की जनता 2019 में सबक सिखाएगी। श्याम नारायण बिन्द , राजदेव पाल , मुलायम यादव, अभिषेक यादव, ऊदल यादव, सभापति यादव, रविंद्र यादव, विनय यादव आदि मौजूद थे। संचालन विक्रम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed