फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं: इंदू सिंह

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं: इंदू सिंह

Mon, 17 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं:  इंदू सिंह
थानागद्दी। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रप्रकाश सिंह इंदु ने कहा है कि शासन की गलत नीतियों के कारण आए दिन व्यापारियों के शोषण की बात प्रकाश में आती है। उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

रविवार को वह थानागद्दी बाजार में आयोजित व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के शपथ समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने व्यापारियों को आगाह किया कि संगठित शक्ति के बल पर ही हम उत्पीड़न रोकने एवं शांतिपूर्वक व्यवसाय करने में सक्षम होंगे। व्यापारी बिजली कटौती और पेट्रोलियम की बढ़ती दर से परेशान है। शासन प्रशासन की गलत नीतियों से व्यापारियों का अहित हो रहा है। हम केवल विक्रेता नहीं अपितु उपभोक्ता भी हैं। महँगाई, भ्रष्टाचार से व्यापारी सर्वाधिक पीड़ित है। व्यापारी के नाम पर प्रशासनिक अमला वसूली में जुट जाता है। संगठन के समन्वित प्रयास से हम अपनी ताकत के बल पर शोषण पर अंकुश लगाने में समर्थ होंगे। व्यापारी भी नकली ब्रांडों का व्यवसाय करने से बचें। खाद्य पदार्थों की शुद्धता का ख्याल करें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष विजय गुप्ता ने जिला मंत्री आरिफ हबीब, संजय सिंह,अब्दुल हक अंसारी, अनुराग वर्मा, पवन गुप्त, घनश्याम साहू, शिवचन्द यादव ने भी संबोधित किया। समारोह में बटुक नाथ गोस्वामी, विकास सिंह, मंगला प्रसाद आर्य, विनय पाठक, भानुप्रताप सिंह बजरंगी सिंह ,जयप्रकाश सिंह, माधवानंद शुक्ल, एहशान अली, धनन्जय सेठ अरविंद जायसवाल, रामकिशुन यादव उपस्थित रहे। अध्यक्षता शिवव्रत पाठक व संचालन रामचंदर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी
थानागद्दी। उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें अध्यक्ष बीरबल गुप्त, महामंत्री मुकेश कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष सुल्तान अली, संदीप जायसवाल, उदय प्रकाश उपाध्याय, राजू सेठ, सदन गुप्ता कोषाध्यक्ष, मनीलाल गुप्त, आय व्यय निरीक्षक-संजय जायसवाल, संगठन मंत्री-राजू जायसवाल तथा चन्द्रप्रकाश गुप्त सूचना मंत्री बनाये गए।
व्यापार मंडल समिति का हुआ गठन
महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में व्यापारियों की सुरक्षा, उत्पीड़न रोकने व एकजुटता के लिए रविवार को महराजगंज के राजाबाजार में व्यापार मंडल अध्यक्ष बदलापुर धनन्जय सेठ व महराजगंज अध्यक्ष अरविंद सोनी के नेतृत्व में व्यापार मंडल समिति का गठन सम्पन्न हुआ। धनंजय सेठ ने कहा कि व्यापारियों के साथ उत्पीडन बढ़ रहा है। जिसके लिए संयुक्त व्यापार मंडल का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि इस संगठन का कार्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना, शासन-प्रशासन से समाधान कराने के लिए मजबूती के साथ पक्ष रखना, व्यापारी सौहार्द स्थापित करना। व्यापार मंडल राजाबाजार के समिति में राकेश सिंह अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी, मदन जायसवाल महामंत्री, नवाब अली कोषाध्यक्ष चुने गए। सयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री, मंत्री व मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर संतोष जायसवाल, डॉ चंद्रकांत गुप्त, अरविन्द सोनी, अखिलेश यादव, पवन सेठ, अजय सिंह, राजा रुद्रदेव सिंह,शिवदेव सिंह,शंकर सोनी,सजनलाल,हरिशंकर, संतोष, रामजी सोनी, प्रदीप, खुर्सीद, सन्दीप, सुभाष, अब्दुल गफ्फार आदि उपस्थित रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed