{"_id":"5b9e9f8e867a5501363bd48a","slug":"15371221736-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पिटाई से घायल सपा नेता की हालत बिगड़ी, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पिटाई से घायल सपा नेता की हालत बिगड़ी, भर्ती
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस की पिटाई से घायल सपा नेता रजनीश मिश्र की हालत रविवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजनीश मिश्र को जिला अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे और हालचाल लिया।
रजनीश मिश्र को 13 सितंबर को जिले में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप है कि पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद सपा नेता को थाने में लाकर पिटाई की थी। पुुलिस की पिटाई से उन्हें गंभीर चोट आई है। रविवार को दोपहर वशंगोपालपुर निवासी रजनीश मिश्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा गया। जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य जयहिंद यादव, अभिषेक यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित यादव, श्रवण जायसवाल, डा. अमित यादव, जिला महासचिव श्यामबहादुर पाल, पूनम मौर्य समेत पार्टी के कई अन्य नेता भी जिला अस्पताल पहुंचे और पार्टी नेता का हालचाल लिया।