{"_id":"5b9e9f7b867a557ff47ddec0","slug":"15371221535-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगु से मौत की चर्चा से भटहर गांव में हडकम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगु से मौत की चर्चा से भटहर गांव में हडकम्प
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के भटहर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की इलाहाबाद के स्वरुपरानी अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद से भटहर गांव में डेंगू के भय से हडकंप मच गया। हालांकि डेंगू से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। मछलीशहर सीएचसी से गांव में छिडकाव व ब्लड के नमूने लेने के लिए टीम गठित कर दी गयी है। भटहर अधबरवा निवासी राजेन्द्र प्रसाद (60) छह दिन पहले बुखार से पीडीत थे। उनका जरौना स्थिति एक पैथालाजी से ब्लड की जांच कराकर वहीं इलाज कराया जा रहा था। राजेन्द्र के पुत्र धर्मैन्द्र ने बताया की पैथालाजी की रिपोर्ट में मलेरिया व प्लेटलेड्स कम होने की बात बताई गई थी। डेंगू की जांच नहीं की गई थी। हालत बिगडने पर उन्हे शुक्रवार की रात इलाहाबाद के स्वरुपरानी अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां पर शनिवार की सुबह 6 बजे उनकी मौत हो गई। राजेन्द्र की मौत से भटहर गांव में डेंगू से मौत की सूचना फैल गई। जिससे गांव में हडकंप मच गया है। रविवार गांव में कोई स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची। मछलीशहर सीएचसी अधीक्षक रफीक फारुकी का कहना है की प्लेटलेड्स कम होने से उनकी मौत हुई। गांव में दवा का छिडकाव करने के लिए टीम गठित की गयी है।