फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूर्व अध्यक्षों का किया गया सम्मान

पूर्व अध्यक्षों का किया गया सम्मान

Mon, 17 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्षों का किया गया सम्मान
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर ने रविवार को नगर के एक होटल में सम्मान समारोह अध्यक्ष संतोष अग्रहरि की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें संस्था के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद विद्यासागर सोनकर ने संस्था के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि यह जनपद की सर्वश्रेष्ठ संस्था है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन ने संस्था द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। जेसीआई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने संस्था को भरपूर सहयोग देने के लिए तत्पर रहने का भरोसा दिया। पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि संस्था ने एक सप्ताह में इतने कार्य करके इतिहास कायम किया है। संस्थाध्यक्ष संतोष अग्रहरी द्वारा सभी पूर्व अध्यक्षों का सम्मान अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर किया गया। सभी कार्यक्रम निदेशकों का सम्मान सप्ताह चेयरमैन नीरज श्रीवास्तव एवं उप चेयरमैन संजय गुप्ता द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर उप मण्डल अध्यक्ष आलोक सेठ, जोन अधिकारी राकेश जायसवाल, चेयर पर्सन दीपिका अग्रहरी, जेसीरेट कोआर्डिनेटर ज्योति श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी, शकील अहमद, एसके सिंह, रवि मिंगलानी, मनोज चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विशिष्ट योगदान पर सम्मानित
जेसीआई जौनपुर क्लासिक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। रक्तदान करना अत्यंत पुनीत कार्य है। खासकर महिलाओं द्वारा रक्तदान करना महत्वपूर्ण है। उक्त बातें नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रविवार को हिंदी भवन में जेसीआई जौनपुर क्लासिक द्वारा आयोजित जेसीआई उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा समाज में अतिविशिष्ट कार्य करने वाले का सम्मान करना प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले पुलिस सब इंसपेक्टर सगीर खान, गोपाल कृष्ण हरलालका को निरीह पशुओं की सेवा, दीपक चिटकारिया को देहदान, तीर्थराज गुप्ता को धार्मिक कार्य, वरिष्ठ पत्रकार कैलाशनाथ को लावारिस लाशों का दाह संस्कार, बाबाजी गुप्ता को आध्यात्मिक ज्ञान व नसीम अख्तर को दिव्यांग बच्चों की सेवा और गौरव भगत को मानवता की सेवा कार्य करने हेतु सम्मान पत्र दिया गया। वहीं शिविर में ब्लड देने वाले सभी सदस्यों को सम्मान पत्र दिया गया। साथ ही अंजू अग्रहरि, अभिताष गुप्ता, सचिन प्रदीप सेठ, शशि गुप्ता, कार्तिक सेठ, राजकुमार कश्यप, शिवम सिंह, डा. ज्योति रस्तोगी को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।

जेसीआई इण्डिया के अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक मिर्जा दावर बेग ने कहा कि जेसीआई का उद्देश्य ही बेहतर नागरिक व बेहतर समाज का निर्माण करना है। सीमा सहाय द्वारा आस्था पाठ किया गया। जेसीआई सप्ताह चेयरमैन विष्णु सहाय ने कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया। अंत में कार्यक्रम निदेशक राजकुमार कश्यप ने आभार जताया। संचालन अमित पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, पूर्व अध्यक्ष विशाल गुप्ता, राजकुमार कश्यप, शिवम सिंह, सुजीत अग्रहरि, श्यामजीत सेठ, अभिताष गुप्ता, अजय गुप्ता, राजेन्द्र सेठ, एकता गुप्ता, विभा गुप्ता, प्रदीप सेठ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed