{"_id":"5b9e9f5a867a557eb60319ed","slug":"15371221211417-25-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 से 25 सितंबर तक लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 से 25 सितंबर तक लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर जिले में 17 सितंबर से शुरू हो रहे विशेष स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त इलाज स्वास्थ्य विभाग की ओर किया जाएगा। जिले के सभी विकास खंडों में सोमवार से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त में दवाएं भी दी जाएगी। पैथोलॉजी जांच भी मुफ्त में की जाएगी। जिले के 22 सीएचसी और 74 अतिरिक्त पीएचसी पर शिविर लगाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। एक सप्ताह में कुल 36 शिविर लगाने की तैयारी है। इस दौरान संगोष्ठी का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की योजना के बारे में बताया जाएगा। इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं से भी सहयोग लिया जाएगा। सोमवार से जिले भर में इस अभियान की शुरूआत होगी।