फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आठ लाख नब्बे हजार पशुओं के टीकाकरण का रखा गया लक्ष्य

आठ लाख नब्बे हजार पशुओं के टीकाकरण का रखा गया लक्ष्य

Sun, 16 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
आठ लाख नब्बे हजार पशुओं के टीकाकरण का रखा गया लक्ष्य

विज्ञापन
नौ लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य
15 से शुरू होगा अभियान, 63 टीमें गठित
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। पशुपालन विभाग की ओर से 15 सितंबर से पशुओं में खुरपका और मुंहपका रोग पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेंद्र सिंह ने बताया कि इसके अंतर्गत जनपद में आठ लाख नब्बे हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण के लिए 63 टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में एक पशु चिकित्साधिकारी के साथ दो पशुधन प्रसार अधिकारी एवं दो अन्य सहयोगी शामिल किए गए हैं। यह अभियान 45 दिनो तक चलेगा। सभी विकास खंडों में पशु चिकित्साधिकारी नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
खुरपका-मुहपका विषाणु जनित बीमारी होने से यह मुख्य रूप से जुगाली करने वाले पशुओं को प्रभावित करती है। इससे तेज बुखार के साथ ही खुर व पैर के जोड़ पर दाने पड़ जाते हैं। जीभ व मसूड़ों में छाले पड जाते हैं और मुंह से लार गिरने लगती है। इससे पशु की उत्पादकता घट जाती है। इस बीमारी से बचाव के लिए पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण जरूरी है। 15 सितंबर को शुरू हो रहे इस अभियान के लिए न्याय पंचायत स्तर पर रोस्टर बनाया गया है। सुईथाकला, कोपा, खुटहन, आदमपुर, बदलापुर खुर्द, पूरा गंभीर शाह, बक्शा, अमाव, धौरहरा, बरईपार, सुदनीपुर, वाजिदपुर, लखौवा, पिलखिनी, तरती, आशानंदपुर, भदेवरा, जरहिलाकला, अमहित, कोपा एवं अहमदपुर में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

पशु टीकाकरण अभियान आज से
खेतासराय। शाहगंज के सोंधी ब्लाक के गांवों में पशुओं को बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान 15 सितंबर से शुरू होगा। अभियान के लिए गठित टीमें गावों में जाकर पशुओं का टीकाकरण करेगी। यह जानकारी राजकीय पशु चिकित्सालय सोंधी के चिकित्साधिकारी डा. विपिन कुमार सोनकर ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजकीय पशु चिकित्सालय सोंधी के अंतर्गत नौ न्याय पंचायतें हैं। जिसमें खेतासराय, रुधौली, जमदहा, बरंगी, मानीकला, बडउर, कुहिया, मेहरावा, खलीलपुर हैं। जबकि राजकीय पशुचिकित्सालय शाहगंज के अंतर्गत सात न्याय पंचायतें आती हैं। जिसमें कोपा ताखा, बड़ागांव, भादी, सबरहद, पाराकमाल, रानीमऊ आदि ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें शिविर लगाकर पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। बैठक में पशुधन प्रसार अधिकारी मानीकला जयराम गौतम, संजय शर्मा, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी महबूब अहमद, बाएफ कर्मचारी कोइरीडीहा सुरेन्द्र मौर्या, शिशिर कुमार श्रीवास्तव, पैरावेट भूपेंद्र कुमार, कैलाश यादव, राजसिंह, अश्वनी कुमार, हीरालाल, कमलाकांत, मेवालाल, वीरेंद्र, बृजेश सिंह, रामलगन यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed