फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   परीक्षा केंद्र बनाने के लिए स्कूलों की जांच शुरू

परीक्षा केंद्र बनाने के लिए स्कूलों की जांच शुरू

Sun, 16 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र बनाने के लिए स्कूलों की जांच शुरू

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस सत्र में फरवरी में ही बोर्ड परीक्षा शुरू कराने की तैयारी है। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद केंद्र निर्धारण के लिए 21 प्रभारियों ने जांच कर रिपोर्ट ़सौंपी। डीआईओएस ने जब 250 विद्यालयों की क्रास चेकिंग कराई तो पता चला कि बीस विद्यालय ऐसे हैं, जो परीक्षा केंद्र के मानक पूरा नहीं करते हैं।
पिछले साल 241 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। तब विद्यालयों की संख्या 567 थी। जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 612 हो गई है। परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाकर 250 तक करने की तैयारी है। विद्यालयों ने जो सूचना अपलोड की है उसकी सच्चाई का पता लगाने के लिए 21 लोगों को प्रभारी बनाकर भेजा गया। इसमें 250 विद्यालयों की क्रास चेकिंग कराई गई तो कुछ अफसरों की पोल खुल गई। 20 ऐसे मामले पकड़ में आए जिसमें फर्जी रिपोर्टिंग की गई थीं। डीआईओएस डा. ब्रजेश मिश्र ने बृहस्पतिवार को इसमें से आठ विद्यालयों की जांच स्वयं की थी।
विज्ञापन



परीक्षा केंद्र के लिए तय किया है मानक
जौनपुर। बोर्ड ने परीक्षा केंद्र के लिए इस वर्ष कुछ मानक तैयार किए हैं। मानक पूरा करने वाले विद्यालयों को ही केंद्र बनाया जाएगा। बोर्ड परीक्षा 16 दिन में संपन्न कराई जाएगी। नकल रोकने के लिए केवल छात्राओं के लिए स्वकेंद्र परीक्षा व्यवस्था लागू होगी। स्वकेंद्रों पर बाहरी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सीसीटीवी कैमरे के साथ वाइस रिकार्डर भी लगाना होगा। परीक्षा के दौरान प्रबंध तंत्र का कोई भी सदस्य विद्यालय के 200 मीटर की परिधि के बाहर ही रहेगा। विद्यालयों में पेयजल के साथ शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। राजकीय विद्यालयों से प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। पेपर लीक होने पर परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। प्रबंध समिति की वैधता से संबंधित अभिलेख भी स्कूल को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रास चेकिंग में विद्यालयों की जांच के बाद फर्जी रिपोर्ट लगाने का मामला पकड़ में आया है। परीक्षा केंद्र के लिए शासन से मानक तय किए गए हैं। उसे पूरा करने वाले विद्यालयों को ही केंद्र बनाया जाएगा। जांच रिपोर्ट का डाटा अपलोड कर दिया जाएगा। इसमें अगर कोई विसंगति हो तो उसकी शिकायत कर सकते हैं।
डा. बृजेश मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed