फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूजा पंडालों की सफाई नहीं होने पर किया हंगामा

पूजा पंडालों की सफाई नहीं होने पर किया हंगामा

Sat, 15 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
पूजा पंडालों की सफाई नहीं होने पर किया  हंगामा
मड़ियाहूं। नगर पंचायत कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण कस्बा में स्थापित गणेश पूजा पंडालों की सफाई नहीं हो पा रही है। पूजा पंडालों के साथ पूरे नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शनिवार को समाजसेवी डा. परमजीत के नेतृत्व में कस्बा के लोगों ने एसडीएम का घेराव कर हंगामा किया। आरोप लगाया कि शांति समिति की बैठक में आश्वासन दिया गया था कि पूजा के दौरान कस्बा में साफ सफाई और बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके बावजूद पिछले दो दिनों से पूजा पंडालों की कौन कहे पूरे नगर में सफाई नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

पूजा पंडाल संचालकों और नागरिकों ने नगर पंचायत के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी मोतीलाल का घेराव कर एक पत्रक सौंपा। पत्रक में कहा कि पिछले दो दिनों से नगर की सफाई न होने से पूरे नगर में गंदगी का माहौल है। इससे संक्रामक रोग का फैलने का खतरा बढ़ गया है। अविलंब नगर की साफ सफाई नहीं कराई गई तो कस्बा के लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रसाशन की होगी। उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सफाई की व्यवस्था करा दी जाएगी। इस अवसर पर सुभाष चंद्र साहू, अनिल निगम, संतोष गुप्ता, रामदास केसरी, गंगेश निगम, रवि सिन्हा, दिलीप साहू, %गुड्डू%, अनिल गुप्ता, पंकज केसरी, राहुल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed