{"_id":"5b9d4c45867a557fe9785d82","slug":"15370353152-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू पेंशन स्कीम एक धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू पेंशन स्कीम एक धोखा
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर की बैठक सद्भावना पुल स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर में हुई। बैठक में एनपीएस की खामियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि न्यू पेंशन स्कीम एक धोखा मात्र है।
जिला महामंत्री संदीप चौधरी ने बताया कि जिले में पेंशन विहीन कर्मचारी का वेतन से कटौती तो 10 प्रतिशत प्रतिमाह हो रही है लेकिन सरकार द्वारा राज्यांश 10 प्रतिशत नहीं जोड़ा जा रहा है। बैठक में चर्चा की गई कि जब तक सरकार द्वारा राज्यांश नहीं दिया जाता है तब तक अन्य जनपदों की भांति जनपद जौनपुर में एनपीएस की कटौती न की जाए।
इंदु प्रकाश यादव ने कहा कि इस संबंध में वित्त व लेखा अधिकारी जौनपुर को एक ज्ञापन दिया जाएगा। जिला संयोजक चंदन सिंह ने बताया कि अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु द्वारा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम सांसद आवास पर 28 अक्टूबर को एक दिवसीय भूख हड़ताल एवं 26 नवंबर को संसद भवन नई दिल्ली का घेराव पुरानी पेंशन बहाली हेतु किया जाना है। बैठक में संदीप यादव, विनय कुमार वर्मा, अनिल कुमार सिंह, शांत सिंह, अजय कुमार मिश्र को जिम्मेदारी दी गई। इस मौके लालचन्द्र, रोहित सिंह, मिथिलेश सिंह, अखिलेश कुमार यादव, सुमित सिंह, लक्ष्मण पाठक, प्रेमचंद यादव, रतिलाल, सुभाष, विनोद, धीरेंद्र, आनंद आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता आलोक कुमार रघुवंशी व संचालन रतिलाल निषाद ने किया।