{"_id":"5b9d4c21867a557fea119414","slug":"15370352807-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल खत्म कराने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल खत्म कराने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियाहूं। नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। जिससे नगर में साफ सफाई व कूड़ा नहीं उठ सका। हड़ताल के कारण कस्बे में गंदगी का माहौल है। जगह-जगह कूड़े का ढेर लग गया है।
इसे लेकर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र साहू की अगुवाई में गणेश पूजा समिति के लोगों ने उपजिलाधिकारी मोती लाल यादव को एक ज्ञापन देकर मांग किया कि त्यौहार के मद्देनजर साफ सफाई व्यवस्था व कूड़े का उठान बहाल किया जाए। अपराधी युवक को गिरफ्तार किया जाए। सूचना मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष पति कमाल फारूकी वार्ड के सभी सभासद थाना दिवस में उपजिलाधिकारी से मिलने पहुंच गए। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक संतोष दीक्षित भी पहुंच गए। नगर पंचायत अध्यक्ष पति से और प्रभारी निरीक्षक के बीच नोक झोक भी हुई। विवाद बढने के वह कोतवाली से बाहर चले गए। इस अवसर पर सभासद मोहनलाल चौरसिया, इजहार अहमद गुड्डू, इकबाल अहमद, शहजादे, जहांगीर, शीतला चौरसिया, राहुल गुप्ता, रत्नेश विश्व कर्मा आदि मौजूद रहे।