फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुल निर्माण की माँग को लेकर कांग्रेसियों का क्रमिक अनशन शुरू

पुल निर्माण की माँग को लेकर कांग्रेसियों का क्रमिक अनशन शुरू

Sun, 16 Sep 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पुल निर्माण की माँग को  लेकर कांग्रेसियों का क्रमिक अनशन शुरू
बदलापुर / घनश्यामपुर। पीली नदी के चकरीयहवा घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्त्ता क्रमिक अनशन पर बैठ गए। जया दुबे ने कहा कि नदी पर बना रपटा पुल हल्की बारिश में भी डूब जाता है। जिसके चलते दो दर्जन से अधिक गावों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट जाता है। प्रत्येक वर्ष रपटा पुल से कोई न कोई गिरकर घायल हो जाता है। उन्होंने कहा कि चकरियहवा घाट का पुल क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंद्रमणि दुबे ने कहा कि चकरियहवा घाट से बदलापुर खुर्द, विरभानपुर, भगतपुर, छंगापुर, लेदुका, मछलीगांव, जिरिकपुर, मोलनापुर, मसनपुर, चवरी सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग इसी मार्ग से आते जाते हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार यहां की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है । जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अब पुल के निर्माण तक जंग जारी रहेगी। क्रमिक अनशन के बाद व्यापक आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर मुंशीरजा, महात्मा शुक्ल, मुन्नू यादव, शिवप्रसाद, राजकुमार पाल, विजय चतुर्वेदी, राहुल यादव, जवाहरलाल यादव, कमल कुमार, अनंत प्रकाश, हीरालाल सोनी सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed