{"_id":"5b9c0324867a557f54639683","slug":"15369510598-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरक हास्टल के छात्रों ने पूविवि में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरक हास्टल के छात्रों ने पूविवि में किया हंगामा
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित चरक हॉस्टल के छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता सुधारने और लो- वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग को लेकर परिसर में हंगामा काटा। करीब पचास की संख्या में छात्र कुलपति से मिलने कार्यालय पहुंचे। कुलपति से नहीं मिल पाने पर उन्होंने रजिस्ट्रार से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया। छात्रों का आरोप है कि मेस में दिया जा रहा खाना खाने लायक नहीं है। लो- वोल्टेज से पंखे भी ठीक से नहीं चल रहे हैं। ऐसे में परेशानी उठानी पड़ रही है। विगत तीन वर्षों से हॉस्टल की स्थिति बदतर हो गई है। सूचना मिलने पर चीफ वार्डेन और चीफ प्राक्टर ने हॉस्टल पहुंचकर छात्रों को समझा- बुझाकर शांत कराया।
चरक हॉस्टल में बीटेक अंतिम वर्ष के करीब डेढ़ सौ छात्र रहते हैं। शुक्रवार को करीब पचास छात्र कुलपति कार्यालय पहुंचे। कुलपति के व्यस्त होने से छात्र रजिस्ट्रार से मिले। उन्होंने रजिस्ट्रार से मिलकर अपनी समस्या बताई। छात्रों का कहना है कि मेस में दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है। कई बार शिकायत के बाद भी इसमें सुधार नहीं किया जा रहा है। लो- वोल्टेज से भी परेशानी उठानी पड़ रही है। सूचना मिलने पर चीफ प्राक्टर डा. संतोष कुमार और चीफ वार्डेन डा. राजकुमार सोनी हॉस्टल पहुंचे। उन्होंने छात्रों की समस्या सुनने के बाद उसका निस्तारण करने का आध्वासन दिया। चीफ प्राक्टर डा. संतोष कुमार ने बताया कि छात्रों की समस्याएं जल्द हल कर दी जाएंगी।