{"_id":"5b9c0304867a552c9418a90e","slug":"153695102711-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बनिक, फास्फोरस व सूक्ष्म तत्व की है कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बनिक, फास्फोरस व सूक्ष्म तत्व की है कमी
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। उप संभागीय कृषि प्रसार कार्यालय बदलापुर में नि:शुल्क मृदा परीक्षण केंद्र पर मिट्टी के 4168 नमूनों की जांच करने से उनमें कार्बनिक , फास्फोरस सहित सूक्ष्म तत्व सल्फर तथा जिंक की कमी पाई गई।
सहायक विकास अधिकारी कृषि सतई राम ने बताया कि अच्छी उत्पादकता के लिए किसान नि:शुल्क मृदा परीक्षण कराएं, ताकि मिट्टी की मजबूती के लिए जरूरी तत्वों का प्रयोग किया जाए। उन्होंने बताया कि मृदा विश्लेषक मुकेश व लैब प्रभारी सतीश कुमार मौर्य की ओर से दी गई रिपोर्ट के मुताबिक खेत की मिट्टी में कार्बेनिक , फास्फोरस सहित सूक्ष्म तत्वों में सल्फर व जिंक की कमी है। जिसको पूरा करने के लिए किसान खेतों में जैविक , हरी व नेडप खाद का प्रयोग करें । रासायनिक खाद का प्रयोग न के बराबर करें । साथ ही फसलों के अच्छे उत्पादन के लिए फसल चक्र के साथ ही फसलों के अवशेष को जलाने के बजाय जोत कर खेतों में अच्छी तरह मिला देना जरूरी है।