फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   असों नवमी में घरे अईबा की न अईबा पर झुमें श्रद्घालु

असों नवमी में घरे अईबा की न अईबा पर झुमें श्रद्घालु

Sat, 15 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
असों नवमी में घरे अईबा की न अईबा पर झुमें श्रद्घालु

विज्ञापन
शाहगंज। श्री राधाकृष्ण महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार रात भगवान श्रीकृष्ण के बरही के उपलक्ष्य में भंडारे व रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। श्रद्घालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। वहीं भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मनमोहक झांकियों का आनंद उठाया ।

इलाहाबाद से आए वंदना ग्रुप के कलाकारों ने ब्रज के होली, श्याम गोपी लीला, महिसासुर वध, रक्तबीज व महाकाली की भव्य झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा । वहीं इलाहाबाद से आई भजन गायिका पूजा केसरवानी, राहुल देव पांडेय व श्याम भोजपुरीया ने देवी गीत व कृष्ण भजन मोहन से दिल लगाया है, मैं जानू और वो जाने सुनाकर झूमने पर मजबूर कर दिया । जागरण में पूजा व श्याम भोजपुिरया ने असों नवमी में घरे अईबा की न अईबा, तू ही मेरी जान है राधा, व बम-बम बोल रहा है काशी गीत पर कान्हा के भक्त झूम उठे। जागरण में शाहगंज कलाकार भुवनेश्वर मोदनवाल ने शिव भजन प्रस्तुत कर लोगों मंत्रमुग्ध किया। राधाकृष्ण महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष सिम्पू अग्रहरि ने भंडारे व जागरण मे पहुंचे भक्तों का आभार जताया। इस मौके पर विनोद अग्रहरि, चिंटू पंडित, भोनू अग्रहरि, संतोष पंडित, गिरधारी, मनीष, संदीप, दुर्गा, चंदू, प्रमोद, दीपक अग्रहरि बेचू, सुरेश,अमरनाथ, विक्की, विपुल, सोनू, सौरभ, अप्पू, बल्लू गोलू, सन्नी, किशन कुमार अन्ना, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed