{"_id":"5b9c02ed867a557fed5e9017","slug":"15369510049-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के संदीप ने हरियाणा के साहब को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के संदीप ने हरियाणा के साहब को दी पटखनी
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुरेरी। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में समाज सेवी अभिषेक सिंह सप्पू की देखरेख में दंगल का आयोजन किया गया जिसमें कई प्रांतों के पहलवानों ने किया जोर आजमाइश की। जिसमें पंजाब,हरियाणा,कानपुर अयोध्या,समेत कई प्रांत के पहलवानों ने भाग लिया। वाराणसी के संदीप पहलवान ने हरियाणा के साहब पहलवान को पटकनी दी, अयोध्या के भगवान ने गोरखपुर के उमेश को, वाराणसी के पारस ने हरियाणा के भोनू को पटकनी दी। वाराणसी के जितेंद्र व रामपुर के बीनू कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल उस दौरान काफी रोमांचक दिखा जब करीब बीस मिनट जोर आजमाइश के बाद भी गाजीपुर की सीमा व कानपुर की मोनी की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस दौरान कुल 17 जोड़ी कुश्ती हुई। दंगल का शुभारंभ पप्पू गिरी व समापन मडियाहूं के विधायक पुत्र सात्त्विक तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान अभिषेक सिंह, रमेश मिश्र,राजेश मिश्र,प्रदीप मिश्र, घनश्याम सिंह (प्रधान), मुन्नू मास्टर आदि उपस्थित रहे।