{"_id":"5b9c0241867a557ebb22dc64","slug":"153695083216-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति गीतों से गूंज रहे गणपति पूजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति गीतों से गूंज रहे गणपति पूजा पंडाल
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गणेश पूजनोत्सव में देर रात तक पूजा पंडाल भक्ति गीतों से गूंज रहे हैं। हवन पूजन के साथ देर रात तक भक्त पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। शाम के समय पूजा पंडालों में आरती के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। शीतला धाम चौकिया, शहर के परमानतपुर स्थित मैहर मंदिर परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। पूजा पंडालों में सुबह शाम की आरती के साथ रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है। जिले भर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है।
सिकरारा: क्षेत्र में दुदौली, शेरवा की कन्नौजिया बस्ती, राजपूत बस्ती में भव्य प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। पूजन व आरती के साथ गणपति पूजन के लिए भीड़ लग रही है। शाहगंज, बदलापुर, मछलीशहर, बरसठी, मड़ियाहूं, करंजाकला, धर्मापुर, गौराबादशाहपुर, नेवढियां, रामनगर. रामपुर क्षेत्र में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से पूजा पंडाल गूंज रहे हैं।