{"_id":"5b9c01fd867a550138569e8c","slug":"15369507656-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध में पूजा व सुलेख में सुचिता ने मारी बाजी.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध में पूजा व सुलेख में सुचिता ने मारी बाजी.
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में पूजा बिंद पहले, अनमोल यादव दूसरे और आनंद कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वही सुलेख प्रतियोगिता मे सुचिता प्रथम , मनीषा कन्नौजिया द्वितीय व ओम बिंद तृतीय रहे।
हिंदी प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि लोगों को जागरूक कर छात्र-छात्राओं के अंदर हिंदी के प्रति दबी भावनाओं को जगाना आवश्यक है। 100 साल के बाद भी हिंदी उस लक्ष्य पर नही पहुंच पाई है, जो गांधी जी की सोच थी। सहायक हिंदी शिक्षक प्रभात पांडेय ने भी कार्यक्रम में विचार रखे। कार्यक्रम में आदर्श महाविद्यालय के प्राध्यापक पं. अखिलेश मिश्र ने संगीतमय मानस प्रवचन से लोगों को भाव विभोर कर दिया। ं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय व संचालन डा. कमलेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस दौरान विनोद मिश्रा, दिनेश गुप्ता, छोटेलाल, राजबहादुर प्रजापति, अनिल सिंह, अनुराग यादव, कला प्रवक्ता रेखा यादव, प्रीति सिंह आदि उपस्थित रहे।