{"_id":"5b9c0190867a557ffd368bf1","slug":"153695065514-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के गोद लिए गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के गोद लिए गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपु। मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद के गोद लिए गांव आरा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को केंद्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन के बैनर तले कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि सांसद ने कोई विकास कार्य नहीं कराया, जबकि उन्होंने गांव को मिनी सिटी बनाने का वादा किया था।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि सांसद ने कहा था कि 500 आवास, एक हजार शौचालय, एक अस्पताल, एक डिग्री कालेज, पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता की भर्ती, आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण, आरसीसी सड़क निर्माण, पेयजल की व्यवस्था, यूनियन बैंक की स्थापना, खंड़जा, खेलकूद का मैदान, प्राइमरी स्कूल, बीस इंडिया मार्का टू हैंडपंप, गरीब बेसहारा लोगों को सरकार की ओर से सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन हुआ कुछ नहीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश सुर्यवंशी, केके विश्वकर्मा, लक्ष्मीकांत,संदीप , चंद्रेश आदि मौजूद रहे।