{"_id":"5b9c017c867a557e860174fd","slug":"15369506364-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ बोलकर जनता तो गुमराह कर रही भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ बोलकर जनता तो गुमराह कर रही भाजपा सरकार
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में चल रही सामाजिक न्याय यात्रा की साइकिल रैली नौवें दिन शाहगंज पहुंची। सबरहद गांव में हुई सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पर प्रलोभन देकर जनता को ठगने का काम कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने जिस तरह से झूठे वादे और प्रलोभन देकर सत्ता पर कब्जा किया है, उसे जनता जान चुकी है। अब राम राज्य के नाम पर ठगने का काम कर रही है।
पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा भाजपा हार्टअटैक से मरने वालों को शहीद का दर्जा देने वाली पार्टी है। भाजपा किस राम राज्य की बात कर रही है, यह जनता के समझ से परे है। देश खतरे में है, देश का संविधान खतरे में है, आजादी के दीवानों की नस्लें खतरे में हैं। जौनपुर में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज का नाम बदलने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। उन्हाेंने कहा कि सपा की सरकार आने पर मेडिकल कालेज का नाम बदलकर समाजवादी-आंबेडकरवादी सोच के महापुरुषों के नाम पर किया जाएगा। सरकार ने महंगाई कम करने के नाम पर महंगाई बढ़ाई है, यूरिया का दाम बढ़ाकर वजन कम किया। पेट्रोलियम की कीमतें आसमान छू रही हैं। विधायक ने कहा कि जिस तरह से गोरखपुर, फूलपुर, कैराना, नूरपुर में भाजपा का घमंड तोड़ा गया है, उसी तरह से पूरे प्रदेश से बाहर करने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सैयद उरूज व संयोजन प्रधान राशिद अनवर ने किया। इस अवसर पर अखंड प्रताप सिंह, राहुल त्रिपाठी, मनोज यादव गल्लू, मिर्जा अजफर बेग, गुड्डू खान, मो. शाहिद नईम, तबरेज आलम, हिसामुद्दीन, श्रवण जायसवाल, डा. श्रीकांत यादव, राहुल त्रिपाठी, ऋषि यादव, जेपी यादव, राजबहादुर यादव आदि मौजूद रहे।