{"_id":"5b9c0130867a557f015d1f07","slug":"15369505595-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में धांधली के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में धांधली के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। रामनगर विकास खंड के गुतवन गांव में विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्य विकास अधिकारी को पत्रक सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खंडंजा, तालाब के सुंदरीकरण, पानी निकासी के लिए नाली आदि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी पैसा निकाल लिया गया है लेकिन मौके पर विकास कार्य नहीं हुआ है। गांव से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां प्रदर्शन कर नारे लगाए। अपनी मांग से संबंधित पत्रक मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में विजय कुमार, अरुण राजभर, मीना विश्वकर्मा, मीरा देवी, मंसा देवी, रुपेश, रामनिवास, राजेश सिंह, गीता, सुशीला देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद शामिल थे।