{"_id":"5b9bff48867a557ffd368bee","slug":"15369500711810-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में लापरवाही बरतने वाले 10 सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में लापरवाही बरतने वाले 10 सफाई कर्मी निलंबित
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। काम में लापरवाही बतरने और कार्यक्रमों में प्रतिभाग नहीं करने पर जलालपुर ब्लाक के 10 सफाई कर्मियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जलालपुर के बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह की संस्तुति पर जिला पंचायत राज अधिकारी सभाजीत पांडेय ने की है।
जलालपुर ब्लाक के खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप ने 25 अगस्त को सीडीओ को पत्र भेजकर खरगपुर के सफाई कर्मचारी देवनाथ, लोहगाजर के कन्हैयालाल, पुरेव के चंद्रशेखर, केरावं के सुरेंद्र व जितेंद्र प्रताप, थान के प्रेमचंद्र व संतोष यादव, सलेमपुर के राजेश कुमार व राधेश्याम और लखमीपुर के सफाई कर्मचारी अजीत कुमार पर काम में लापरवाही बरतने और कार्यक्रमों में प्रतिभाग नहीं करने की शिकायत की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में डीपीआरओ ने शुक्रवार को दस सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।
जलालपुर बीडीओ की ओर से 25 अगस्त को सीडीओ को पत्र भेजकर 10 सफाई कर्मियों की शिकायत की गई थी। साथ ही निलंबित करने की संस्तुति की थी। जिसके क्रम में इन सफाई कर्मियों को निलंबित किया गया है। -सभाजीत पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी