{"_id":"5b9bff2e867a557ec97f1b3b","slug":"153695004515-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों ठप रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों ठप रहा आवागमन
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत। केराकत-खुजझी मार्ग पर शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे कुसरना गांव में पार्वती पब्लिक स्कूल के पास पुराना पेड़ गिरने से घंटों यातायात ठप रहा। पेड़ बिजली के तार को तोड़ते हुए नीचे गिर गया। उसी समय थानागद्दी के ब्रह्मानंद शुक्ला मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे, संयोग से वह बाल- बाल बच गए। उन्होंने चिल्ला-चिल्लाकर बिजली सप्लाई चालू होने की बात कहकर लोगों को रोका। बाद में बिजली विभाग को फोन कर सप्लाई बंद कराई। बिजली सप्लाई बंद होने पर मोटर साइकिल का आवागमन किसी प्रकार चालू हुआ, लेकिन बड़ी गाड़ियों का आवागमन देर शाम तक बाधित रहा।