फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूजा पंडालों में स्थापित हुई भगवान गणेश की प्रतिमाएं

पूजा पंडालों में स्थापित हुई भगवान गणेश की प्रतिमाएं

Fri, 14 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
पूजा पंडालों में स्थापित हुई भगवान गणेश की प्रतिमाएं
जौनपुर। पूजा पंडालों में गुरुवार को विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमाएं हवन पूजन के साथ स्थापित की गई। गणेश के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इसी के साथ ही गणपति पूजनोत्सव का शुभारंभ हो गया। गुरुवार ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा और आरती पूजन संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में लोग पूजा पंडालों में पहुंच कर दर्शन पूजन किए।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही पंडालों में भजन कीर्तन शुरू हो गया। शहर के कई इलाकों में मूर्ति की स्थापना के साथ ही दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

सिकरारा: क्षेत्र के दुदौली, शेरवा की कन्नौजिया बस्ती, राजपूत बस्ती में भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई है। मूर्ति स्थापना के बाद विघ्न हर्ता गणपति की आराधना में भक्त जुट गए हैं। कर्मकांडी विद्वान बृज भूषण मिश्र के अनुसार इस साल गणेश चतुर्थी गुरुवार को पड़ी है, जो विशेष कल्याण कारी तथा सुख समृद्धि की प्रतीक है। इसी प्रकार जिले भर में मूर्ति स्थापना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर: मंगलकर्ता भगवान गणेश का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी के रूप में आज से देशभर में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश प्रथम पूज्य हैं। इसलिए हर शुभ कार्य से पहले उनकी वंदना की जाती है ताकि कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न हो। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसे विनायक चतुर्थी, कलंक चतुर्थी और डंडा चतुर्थी आदि नामों से भी जाना जाता है। सुबह स्नान ध्यान के बाद तांबे अथवा मिट्टी की गणेश प्रतिमा लें और गणेश जी के सिद्धि विनायक रूप की पूजा करें। कलश में जल भरें और उसके मुख पर नवीन वस्त्र बांधे। अब उसके ऊपर गणेश जी को विराजमान करना चाहिए। प्रसाद के रूप में गणेश को बूंदी के लड्डू, अनार और लाल गुलाब के पुष्प अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन चंद्र दर्शन करने से व्यक्ति को मिथ्या कलंक लगता है।

डोभी : चंदवक पुरानी बाजार में श्री दुर्गा गणेश पूजनोत्सव समिति चंदवक के कार्यकर्ताओं ने गणेश प्रतिमा स्थापित किया है। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर विनोद शर्मा एवं महादेव ग्रुप के भी सदस्यों ने भी गणपति बप्पा की स्थापना कर पूजन अर्चन प्रारंभ कर दिया है। गणपति बप्पा के पूजन में उत्साह अधिक देखा गया। इस मौके पर चंदन, संजय चौरसिया, प्रशांत प्रवेश आशुतोष, अभिषेक, रोहन, रितेश, गोलू, राजू मास्टर ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed