{"_id":"5b9ab43d867a557ebc194503","slug":"15368653245-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज अधिवक्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज अधिवक्ताओं ने किया हंगामा
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय तहसील में छोटे स्टांप की कमी होने पर नाराजगी जताते हुए अधिवक्ताओं ने गुरुवार को तहसीलदार न्यायालय के बगल खजाने में जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने जिला कोषागार अधिकारी को पत्रक भेजकर तत्काल खजाने में स्टांप मुहैया कराने की मांग की है।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि लगभग एक माह से तहसील में 10, 20, 50 और 100 रुपये के स्टांप पेपरों की किल्लत बनी हुई है, जिसके कारण हलफनामे से लेकर बैंकों आदि में देने के लिए स्टांप खजाने से नहीं मिल रहे हैं। खजांची रमेशचंद्र सरोज का कहना है कि जिला कोषागार से जितनी निकासी मिल रही है, सभी स्टांप वेंडरों को मुहैया करा दिया गया है। इसके साथ ही जिला कोषागार में रिक्वायरमेंट भेजा जा चुका हैं। यदि कोई निर्धारित मूल्य से अधिक लेता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। हंगामा करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता जगदंबा प्रसाद मिश्र, हरिनायक तिवारी, सुरेंद्र मणि शुक्ला, जय प्रकाश दूबे, राज नरायण पटेल, अरुण तिवारी, राहुल तिवारी आदि उपस्थित थे। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा और महामंत्री श्याम सुंदर यादव ने बताया कि जिला कोषाधिकारी को अधिवक्ताओं की मांगों से अवगत करा दिया गया है। उनके द्वारा तत्काल स्टांप उपलब्ध कराने का आश्वासन भी मिला है।