{"_id":"5b9ab35a867a557ec86b9e88","slug":"153686509810-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के आवास का घेराव कर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के आवास का घेराव कर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के करियांव गांव के सैकड़ों ग्रामीण ने शौचालय निर्माण में धांधली बरतने और धन की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए प्रधान के आवास का घेराव कर हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए प्रधान परिवार के साथ फरार हो गया। प्रधान के न मिलने पर ग्रामीण मीरगंज तिराहे पर पहुंच कर हंगामा करने लगे बीडीओ के फोन से वार्ता पर ग्रामीण शांत हो गए। शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय जाने की बात कही।
करियांव के ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान सभी के यहां शौचालय नहीं बनवा रही है। मुसहरों का कहना था कि प्रधानपति रविशंकर सोनी द्वारा शौचालय का पैसा बैंक से निकलवा कर ले लिया गया। शौचालय भी नहीं बनवाया गया, जो शौचालय बना है, वह मानक के विपरीत है। गुरुवार की सुबह सैकड़ों ग्रामीण प्रधान के आवास पर पहुंचकर घेराव कर हंगामा खड़ा कर दिया। इसकी भनक लगते ही प्रधान परिवार सहित गायब हो गए। खंड विकास अधिकारी मछलीशहर को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया की वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण व्यस्त है। कल लोग मछलीशहर कार्यालय आ जाए। जिस पर ग्रामीण मान गए। प्रधानपति रविशंकर सोनी का कहना है की वह कानपुर आए हैं। कुछ लोग जिनके पास शौचालय पहले से है, उनका शौचालय नहीं बनाया जा रहा है। वहीं लोग ग्रामीणों को भड़का कर हंगामा करा रहे हैं।