{"_id":"5b995d26867a557f5f4194c5","slug":"15367774941-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट की राजनीति में छोड़ दिया विकास पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट की राजनीति में छोड़ दिया विकास पीछे
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर क्षेत्र का भ्रमण किया। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव तथा पूर्व विधायक ज्वालाप्रसाद यादव के नेतृत्व में जनजागरण साइकिल रैली आरडी मेमोरियल कालेज धौरहरा से निकल कर कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए आगे गंतव्य के लिए रवाना हुई। साइकिल यात्रा के माध्यम से सपा कार्यकाल के उपलब्धियों को बताया गया। नई बाजार त्रिमुहानी पर हुई सभा के दौरान जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि सपा के कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा विकास के नाम पर सिर्फ ठगने का काम किया है। इसी वजह से 2019 का चुनाव उसके लिए मंहगा पड़ेगा। पूर्व विधायक ज्वालाप्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा अपने को चौकीदार कहते है। वहीं देश का पैसा विदेशों में चला गया है। मुख्य रूप से विधानसभाध्क्ष नागेन्द्र प्रसाद यादव, राहुल यादव, तहसीमुल हक बन्ने, ब्लाक प्रमुख बृजलाल यादव, रामलाल पाल आदि मौजूद रहे।
वोट की राजनीति में छोड़ दिया विकास पीछे
बरईपार। विकास पूरी तरह से रूक गया है। चारों तरफ लूट घसोट मचा हुआ है। वोट की राजनीति करने के चक्कर में विकास को पीछे छोड़ दिया गया है। यह बातें विधायक मल्हनी पारसनाथ यादव ने कही। वह सपा के साइकिल यात्रा को बरईपार में समापन के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अशोक यादव नायक, जिला पंचायत सदस्य नन्हकू यादव, राजन यादव, राम अकबाल यादव, राजेंद्र यादव, लक्ष्मीकांत यादव, रामलाल पाल, जयहिंद, बाबूराम, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे। संचालन सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने किया।