{"_id":"5b995c61867a55019d616daf","slug":"153677729719-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा के क्षेत्र में किया गया सहयोग सराहनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा के क्षेत्र में किया गया सहयोग सराहनीय
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले की प्रभारी मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने बुधवार को जिला अस्पताल में डिलक्स शौचालय और सचल स्वास्थ्य रथ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया गया हर सहयोग सराहनीय होता है। इस नेक काम का बीड़ा श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट ने उठाया है लेकिन जिले अन्य सक्षम लोगों को भी इस तरह के काम में आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सात हजार चिकित्सकों, तेरह हजार नर्सों की कमी थी, जिसमें से सरकार की पहल पर 50 फीसदी से अधिक कमी को पूरा कर दिया गया है। प्रदेश में 150 ऐसे सचल स्वास्थ्य वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनसे इमरजेंसी के समय मरीजों को चिकित्सालय पहुंचाया जाएगा। इस वाहन में आक्सीजन समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख तक की चिकित्सा सुविधा मुहैया कराए जाने की तैयारी है। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, सीमा द्विवेदी, ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश सिंह , जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, विधायक बदलापुर रमेश मिश्र, अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, रमेश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, सीएमओ डा. रामजी पांडेय, राजवीर दुर्गवंशी, संजय पाठक आदि मौजूद थे। ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि एंबुलेंस में एक चिकित्सक, नर्स और एक स्टाफ की व्यवस्था होगी। इस पर हर माह दो लाख रुपये का खर्च आएगा, जिसका वहन ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।