फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिला पंचायत सदस्यों ने जिला योजना की बैठक का किया बहिष्कार

जिला पंचायत सदस्यों ने जिला योजना की बैठक का किया बहिष्कार

Thu, 13 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों ने जिला योजना की बैठक का किया बहिष्कार

विज्ञापन
जौनपुर। जिले की प्रभारी मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई जिला योजना की बैठक का जिला पंचायत सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। उन्होंने सदस्यों को अपमानित करने का आरोप लगाया और नारेबाजी करते बाहर हुए निकल आए। जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने पहले सदस्यों को मनाने की कोशिश की लेकिन सदस्य नहीं माने तो वे भी उनके साथ हो लिए। हल्ला हंगामा के बीच जिले की विकास के लिए 657. 79 करोड़ का बजट बगैर किसी संशोधन के पारित कर दिया गया।
महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण, एवं पर्यटन मंत्री मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक कार्यवाही कलेक्ट्रेट सभागार में 11:30 बजे शुरू हुई। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव ने विभिन्न विभागों से आए प्रस्तावों को पढ़ना शुरू किया। उसी दौरान जिला पंचायत सदस्य पप्पू रघुवंशी ने सवाल उठाया कि जिला पंचायत सदस्य जिला योजना समिति के सदस्य हैं, इसके बावजूद उनके प्रस्तावों को तरजीह नहीं दी जाती है। हमारे प्रस्ताव पर सोलरलाइट और हैंडपंप तक नहीं लगाया जाता है। पिछली बैठक में प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव को शामिल करने का आश्वासन दिया था। इसपर राज्यमंत्री गिरीश यादव ने कहा कि जिला पंचायत के पास खुद भारी भरकम बजट हैं। सदस्य अपना प्रस्ताव वहीं पर दें। राज्य मंत्री की इस बात पर जिला पंचायत सदस्यों का आक्रोश भड़क गया। जिला पंचायत सदस्य जयहिंद यादव, दिनेश तिवारी, आभा सिंह, दूधनाथ निषाद, पूनम मौर्या, जेपी यादव, सुरेश यादव, नन्हकू यादव, त्रिभुवन यादव, अजय पासवान, विक्रम, गीता अग्रहरि, के साथ अन्य सदस्यों ने भी हल्ला मचाना शुरू कर दिया। कहा कि उनकी इस कदर उपेक्षा होगी तो वे बैठक से चले जाएंगे। इसपर बैठक की अध्यक्षता कर रही कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कह दिया कि यह आप का सदन नहीं है आप जा सकते हैं। बस इतने में ही सदस्य नारेबाजी करते बाहर निकल आए। बैठक में सांसद मछलीशहर रामचरित्र निषाद, विधायक केराकत दिनेश चौधरी, मडिय़ाहॅू लीना तिवारी, मुंगराबादशाहपुर सुषमा पटेल, जफराबाद डा. हरेन्द्र सिंह, बदलापुर रमेश मिश्रा, प्रतिनिधि सांसद सदर भागवत पाण्डये, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सड़क और पुल के लिए सर्वाधिक 176.21 करोड़
जौनपुर। जिला योजना समिति की बैठक में 42 विभागों की अलग अलग योजनाओं पर जो बजट पास किया गया है उसमें सड़क और पुल के लिए सर्वाधिक 176.21 करोड़ का बजट को मंजूरी मिली है। कुल 657.79 करोड़ के बजट में 236.88 केंद्र सरकार से मिलेगा। पूरे बजट में पूंजीगत परिव्यय रुपया 275.84 करोड़, एससीपी के अंतर्गत रुपया 124.60 करोड़, प्रमुख सेक्टरवार परिव्यय का आवंटन किया गया है। कृषि, सिंचाई एवं भूमि संरक्षण के लिए 20.20 करोड़, रोजगार सृजन के लिए मनरेगा, एनआरएलएम, खादी ग्रामोद्योग में 113.69 करोड़ , पेयजल में ग्रामीण एवं नगरीय में 110 करोड़ , चिकित्सा स्वास्थ्य में ऐलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक में 15.01 करोड़,, ग्रामीण स्वाच्छता में शौचालय निर्माण के लिए 18 करोड़, ें पेंशन एवं छात्रवृत्ति में 31.78 करोड़, ग्रामीण आवास में प्रधानमंत्री आवास 94.45करोड़ और प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के लिए 39.96 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed