फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शहर में डेढ़ घंटे तक रहेंगे मुख्यमंत्री

शहर में डेढ़ घंटे तक रहेंगे मुख्यमंत्री

Thu, 13 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
शहर में डेढ़ घंटे तक रहेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वह टीडी कालेज में उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि समारोह में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। तकरीबन 827 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। इसमें सादे वेश में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से रूट डायवर्जन किया गया है। मुख्यमंत्री का शहर में डेढ़ घंटे का कार्यक्रम है। वह श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को डीएम, एसपी, सांसद ने समारोह स्थल का जायजा लिया। एसपी डीपी सिंह ने बलरामपुर हाल में पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के टिप्स बताए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए चार अपर पुलिस अधीक्षक, आठ सीओ, 14 थानेदार, चार इंस्पेक्टर, 97 दारोगा, 10 महिला दारोगा, 15 मुख्य आरक्षी प्रोन्नतिमान, 38 मुख्य आरक्षी, 571 सिपाही, 39 महिला सिपाही, पांच यातायात निरीक्षक और 22 यातायात के सिपाहियों की तैनाती की गई है। इसमें जौनपुर से 437, वाराणसी से 152, गाजीपुर के 113, आजमगढ़ के 65, बलिया के 31, मऊ के 29 पुलिसकर्मी शामिल हैं। वाजिदपुर से लाइनबाजार चौराहे तक रूट डायवर्ट किया गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से टीडी कालेज परिसर पुलिस छावनी में तब्दील बुधवार से ही हो गया है। कॉलेज के छात्रों की छुट्टी का दी गई है जो दो दिन तक रहेगी। मुख्यमंत्री वाराणसी से राजकीय हलीकॉप्टर से चलकर सुबह 10 बजे पुलिस लाइन पहुुंचेंगे जहां से टीडी कालेज में आयोजित स्वर्गीय उमानाश सिंह की पुण्यतिथि में हिस्सा लेने के बाद 11-35 से प्रस्थान कर हेलीपैड कलेक्ट्रेट चंदौली पहुंचेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की तैयारी
जौनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की तैयारी में विपक्षी दलों के युवक होमवर्क कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वह इसके लिए समर्थन भी जुटा रहे हैं और आरोप प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। एक दल के युवा नेता ने लिखा है कि अगर उसके नेता पर रूपए लेने का आरोप लगाया जा रहा है। तो वह भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दस करोड़ लेने का आरोप लगाएगा। वैसे इसकी भनक पुलिस को मिल गई है। पुलिस ऐसे लोगों पर नजर गड़ाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed