{"_id":"5b941538867a557ec31fa675","slug":"15364314028-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत के बाद सक्रिय हुआ स्वास्थ्य महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत के बाद सक्रिय हुआ स्वास्थ्य महकमा
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरईपार। बाजार में मच्छर रोगों के बढ़ने की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर के दर्जनभर डॉक्टरों की टीम ने शनिवार को बरईपार बाजार पहुंची। इस दौरान में जाम नालियों और आसपास एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया। साथ ही कई लोगों के रक्त के नमूने भी लिया। जिसकी टीम द्वारा जांच कराई जाएगी।लोगों को मच्छर जनित रोगों के लक्षण व बचाव की भी जानकारी दी।
बरईपार बाजार निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सुनील कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया था कि बाजार में मच्छर जनित रोग बढ़ गए हैं लेकिन न तो दवा का छिड़काव किया जा रहा है और न ही नालियों आदि की सफाई ही की जा रही है। जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर के डॉक्टरों की टीम शनिवार की सुबह बाजार में पहुंची। इस दौरान जाम नालियों में अगल बगल एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया और लोगों के रक्त के नमूने जांच के लिए लिया। इस दौरान टीम ने बताया कि बरसात के महीनों में घर के आसापास दवा का तीन बार छिड़काव करना जरूरी है। इससे मच्छर जनित रोगों से रोकथाम होती है । स्वास्थ टीम में डा.आरके यादव,पंकज कुमार पांडेय, अजीत कुमार, विजय कुमार पाल, मिथिलेश कुमार मिश्रा, रविन्द्र कुमार,राय साहब चौहान शामिल थे।