फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हाईकोर्ट में पुलिस के खिलाफ दायर करूंगी वाद : सुषमा पटेल

हाईकोर्ट में पुलिस के खिलाफ दायर करूंगी वाद : सुषमा पटेल

Sat, 08 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट में पुलिस के खिलाफ दायर करूंगी वाद : सुषमा पटेल

विज्ञापन
जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के सई नदी पर बने क्षतिग्रस्त धीरदास पुल का निरीक्षण करने गए सेतु निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में मुंगराबादशाहपुर की बसपा विधायक सुषमा पटेल के साथ हुए दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विधायक सुषमा पटेल इस मामले में पुलिस के हाईकोर्ट में वाद दायर करने की तैयारी कर रही हैं। अन्य दलों के लोग भी विधायक सुषमा पटेल के समर्थन में आ गए हैं।
इलाहाबाद- गोरखपुर मार्ग पर चार सितंबर को सेतु निगम के अधिशासी अभियंता राधाकृष्ण लखनऊ से आए सेतु विशेषज्ञ के साथ धीरदास पुल का निरीक्षण करने गए थे। जहां भाजपा नेता और पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी एवं बसपा विधायक सुषमा पटेल के बीच कहासुनी हो गई। सुषणा पटेल पूर्व विधायक के समर्थकों पर अभद्रता और गाली -गलौज करने का मुकदमा सुजानगंज थाने में दर्ज कराने के लिए दबाव बनाया। लगभग तीन घंटे तक प्राथमिकी दर्ज करने के लिए धरना देती रहीं। सीओ बदलापुर सौम्या पांडेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय की मौजूदगी में एसओ ने उनकी तहरीर पर मुहर लगाकर और एफआईआर नंबर 140/18 डालकर उन्हें रिसीविंग दे दी। पुलिस पर विश्वास कर विधायक सुुषमा पटेल घर चली गई। बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया। इस मामले को लेकर पुलिस की भद्द पीट रही है। बसपा सहित कई दल के नेता इस मसले को लेकर लामबंद होने लगे है। पुलिस ने विपक्षी दलों के नेताओं बैठे-बैठाए मुद्दा थमा दिया है। चारों तरफ से इस मामले में किरकिरी होने के बाद अब पुलिस जांच का बहाना बनाकर मामले की लीपापोती में जुटी हुई है।
विज्ञापन


भाजपा के राज में एक विधायक को न्याय नहीं मिल रहा तो जनता के साथ क्या हो रहा होगा। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने के लिए हाईकोर्ट में वाद दायर करूंगी। कारण जब मुझे पुलिस मेरे आवेदन पर क्राइम नंबर झूठा लिखकर दिया है। इसकी सूचना एसपी से लेकर एडीजी तक को दी गई है। वीडियो रिकार्डिंग भी है। जो इस बात का प्रमाण है कि लोगों ने मेरे और सेतु निगम के अधिकारियों के साथ अभद्रता की है।-सुषमा पटेल, विधायक मुंगराबादशाहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed