फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही सरकार

कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही सरकार

Fri, 07 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही सरकार
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है। आश्वासन देकर भाजपा सत्ता में आई लेकिन वादा पूरा करने से कतरा रही है। गुरुवार को जिला कार्यकारिणी की टीडी कालेज में हुई बैठक में सरकार के वादा खिलाफी की निंदा की गई। सरकार की गलत नीतियों से कर्मचारी संघ में आक्रोश है। यदि सरकार मांगों को पूरा नहीं करती तो इसके खिलाफ अक्तूबर में आंदोलन खड़ा किया जाएगा। महामंत्री साहब लाल यादव ने कहा कि कर्मचारी सुबह से शाम तक विद्यालय में काम करते हैं लेकिन उनकी समस्या को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। मंडलीय मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि कुछ विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा वेतन बिल पारित कराया जा रहा है जो लिपिकों के अधिकारों का हनन है। विभाग द्वारा कहा जाता है कि वेतन बिल प्रतिमाह पारित कराने के लिए विद्यालय के सम्बन्धित लिपिक ही लेकर आएं। इस अवसर पर सुधेन्द्र सिंह, अजय सिंह, हृदय नरायन सिंह, शैलेन्द्र प्रताप, राकेश कुमार, कमला प्रसाद, शीतला प्रसाद, लाल बहादुर, फूलचन्द्र यादव, लालजी यादव, उदयराज, प्रेमचन्द आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला मंत्री साहब लाल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed