{"_id":"5b8ed27f867a554847795e1a","slug":"153608664110-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर रखे ट्रान्सफार्मर से भी हो सकता है हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर रखे ट्रान्सफार्मर से भी हो सकता है हादसा
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। क्षेत्र के उमरीखुर्द गांव में फूला देवी के खेत के पास बिजली विभाग के अधिकारियों ने सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जमीन पर रख दिया है। करंट उतरने के डर से लोग खेत की तरफ नहीं जाते हैं। मजदूर जहां अपनी खेती करने में डरते हैं। पिछले दिनों करंट की चपेट में आने से एक सांड़ की मौत भी हो गई थी।
फूला देवी ने 28 अगस्त को विभाग के अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय को प्रार्थना पत्र देकर असुरक्षित ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करने की मांग की थी। मगर अभी तक अधिशासी अभियंता ने कोई पहल नहीं किया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बिजली का करंट उतरने के कारण खेत में बोई गयी दलहन तथा तिलहन की फसल की निराई आदि नहीं हो पा रहा है। 26 अगस्त को एक सांड़ की मौत होने के साथ ही 14 अप्रैल को ट्रांसफार्मर से निकली चिन्गारी की चपेट में आने से पीड़ित का पांच बीघा गेहूं जल कर राख हो गया। एसडीओ संजय यादव ने बताया कि तीन दिवस के भीतर ट्रांसफार्मर खेत से हटा कर पोल पर रखवा दिया जाएगा।